DJ डांस प्रतियोगिता में दो गुटों के बीच विवाद

महासमुंद। CG NEWS : जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्दा में DJ डांस प्रतियोगिता के बाद दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान ग्राम कोमा निवासी डेनिल दीवान के रूप में हुई है। वहीं हमले में मनु दीवान, सोमनाथ दीवान और मनीष दीवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए महासमुंद के सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

– Advertisement –

Ad image

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। ग्राम कोल्दा में DJ डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान आंवराडबरी और कन्हारपुरी के युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता स्थल से करीब 500 मीटर दूर विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की असली वजह और हत्या में शामिल आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button