दीपका थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची के साथ फंदे पर लटकती मिली पति-पत्नी की लाश, आत्महत्या का अंदेशा

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले एक निजी कंपनी में कार्यरत अशोक कुमार रात्रे, पत्नी रागनी रात्रे और पुत्री कुमारी एशि रात्रे की लाश फंदे में लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की और फिर वह खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। परिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है।

 

 

Related Articles

Back to top button