कोरोना वायरस के चलते सितम्बर में होने वाले भारत – इंग्लैंड सीरीज हो सकता है रद्द

क्रिकेट – इंग्लैंड इस साल सितंबर में होने वाले भारत दौरे को कोरोना संक्रमण की वजह से अगले साल तक के लिए स्थगित की जा सकती है. इंग्लैंड को भारत दौरे पर 3 वनडे और टी-20 मैच खेलने हैं, इसके लिए उसे 16 सितंबर को भारत आना है. डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने की संभावना से आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए जगह बनती दिख रही है और इसी कारण सितंबर में इंग्लैंड का भारत दौरा स्थगित होता दिख रहा है।

रिपोर्ट की मानें तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और बीसीसीआई के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है. अगले साल होने वाली टेस्ट सीरीज के साथ ये दोनों सीरीजों के कराए जाने पर बात बनती दिख रही है.

आईएएनएस ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बीसीसीआई सितंबर के लास्ट में और नवंबर की शुरुआत के बीच आईपीएल कराने पर विचार कर रही है. साथ ही यह भी बताया था कि आईपीएल की मेजबानी विदेश में की जा सकती है और इसके लिए यूएई तथा श्रीलंका के बीच में से स्थान चुनना है।

इस संबंध में आखिरी फैसला लेने से पहले बीसीसीआई, टी-20 वर्ल्ड कप के संबंध में आईसीसी के आधिकारिक फैसले का इंतजार कर रही है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि वह आईपीएल के बिना साल गुजर जाने की उम्मीद नहीं कर सकते और उनकी प्राथमिकता अपने देश में ही आईपीएल आयोजित कराने की है.

Related Articles

Back to top button