राजधानी के तेलीबांधा पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा पुलिस ने देर रात गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही की है। आरोपी का नाम रॉकी बबलानी (30) पिता मनसुख बबलानी है। पुलिस ने उसे सताब्दी नगर शमशाम घाट से देर रात धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तेलीबांध थाना प्रभारी मोहसीन खान ने बताया कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही की जा रही है।