निगम मंडलों की लिस्ट फाइनल, सोनिया गांधी की सहमति के बाद होगी घोषणा

छग में लंबे से प्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए सूची फाइनल हो गई है। आज मुख्यमंत्री निवास में चली वरिष्ठ विधायकों की लंबी बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया हैय़ सूची में एक दर्जन विधायकों को संसदीय सचिव बनाने पर सहमति हो गई है वहीं मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कुछ लोगों के नाम भी निगम मंडल में नियुक्ति के लिए फाइनल हुआ है।

पुष्ट सूत्रों की मानें तो रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय, दुर्ग के महापौर और विधायक देवंद्र यादव और बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे का नाम संसदीय सचिव नियुक्त किए जाने को लेकर तय कर दिया गया है वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धनेंद्र साहू को बड़ा पद दिए जाने की तैयारी में है, उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलना तय है। इसी प्रकार किरणमयी नायक, अटल श्रीवास्तव समेत एक दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का नाम निगम मंडलों के अध्यक्षों की सूची में भेजा गया है।

सूत्रों की मानें तो दो वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और अमितेष शुक्ल ने निगम मंडलों में पद लेने से इनकार कर दिया है। इन दोनों वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल के विस्तार में पद मिलने की उम्मीद थी और इसी उम्मीद के चलते दोनों ने किसी प्रकार का पद लेने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि दोनों मंत्रिमंडल के विस्तार और अपने को मंत्रिमंडल में शामिल कराने को लेकर दबाव बनाएंगे। गौरतलब है कि अमितेष शुक्ल पहले ही मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button