#Social

Training Camp में आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं को किया जागरूक


Una. ऊना। समेकित बाल विकास परियोजना ऊना और हरोली में नई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन के तहत प्रशिक्षण शिविर को कल्याण भवन में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार ने की। प्रशिक्षिण शिविर में डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन फ्रॉड बहुत अधिक बढ़ गया है। इसलिए अपने बैंक खाते संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर न करें। इस मौके पर सीडीपीओ हरोली, सेवानिवृत्त सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल, ऊना और हरोली प्रोजेक्ट के पर्यवेक्षक सहित नई कार्यकर्तां मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button