#Social

Bhilwara: जयकार समाज ने किया 43 यूनिट रक्तदान


Bhilwaraभीलवाड़ा। अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था भीलवाड़ा द्वारा रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन सिंधु नगर भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक कार्यालय प्रभारी पूर्व महामंत्री भाजपा बाबूलाल टांक की अध्यक्षता व पद्मश्री जानकीलाल भांड, प्रदेश महासचिव दुर्गालाल बारेठ, सोहनलाल बागड़वा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। महात्मा गांधी चिकित्सा की ब्लड बैंक टीम के विशेष सहयोग से 43 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया। साथ ही इस दौरान 16 व्यक्तियों को स्वास्थ्य योग्य नहीं होने के कारण रिजेक्ट किया। जिलाध्यक्ष लादूलाल भांड ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चोधरी, जिलामंत्री जगदीश प्रसाद डोगा, सभाध्यक्ष महादेव बराला, कोषाध्यक्ष भेरूलाल रेवल, प्रदेश मंत्री शंकरलाल चोधरी, सिंगोली श्याम धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लाल बराला, प्रदेश संयुक्त महासचिव राजेंद्र कुमार बराला, देवीलाल जूटक, लादूलाल बारेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश कुमार बागड़वा, सत्यनारायण सगदार, रामपाल डोडा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button