अमित जोगी गिरफ्तार, पिता जोगी ने कहा छग में जंगलराज
रायपुर। 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान जन्मस्थान गलत बताये जाने के मामले में आज जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर अमित की गिरफ्तारी पर पिता अजीत जोगी ने कहा है कि छग में जंगल राज चल रहा है।
अमित को आज सुबह बिलासपुर में गिरफ्तार किया गया। 2013 के चुनावों में उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी समीरा पैकरा ने चुनावी दस्तावेजों में जन्मस्थान गलत बताये जाने को लेकर प्रकरण दर्ज करवाया था। इधर जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने बेटे की गिरफ्तारी पर कहा कि छ ग कानून का राज नही है जंगल का राज भूपेश बघेल ने कायम कर रखा है अमित जोगी के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला पहले ही आ चुका है और यदि भूपेश बघेल की पुलिस उस फैसले के खिलाफ जा कर अमित की गिरफ्तारी कर रही है तो यह कोर्ट की अवमाना है इसे ये भी सिद्ध होता है भूपेश बघेल अपने को न्याय पालिका के ऊपर मानते है
बदले की राजनीति छोड़ कर कर भूपेश को छ ग के गरीबो के विकास और कल्याण के बारे में सोचना चाहिए तथा प्रदेश में व्यप्त अराजकता और भ्रष्ट्राचार को कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए अपने सात महीने के कार्यकाल में उन्होंने छ ग को अडानीगण बना दिया है और यँहा शासन नाम की कोई चीज नही है ।




