रायपुर का ये इन्फ्लुएंसर निकला ऑनलाइन सट्टा

 

रायपुर। Raipur Crime : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सटोरिए ओडिशा और महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं। इस सट्टा रैकेट का मास्टरमांइड रायपुर बाबू खेमानी बताया जा रहा है, जो आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित करता था।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। जिस पर पुलिस की टीम ने मौके से आरोपी मनदीप सिंह को धरदबोचा। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुंबई, भवानीपटना (उड़ीसा) और दुर्ग में एक साथ रेड कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। मुंबई में 9, उड़ीसा में 7 और दुर्ग में 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि रायपुर से 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 3 एलईडी, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 1 कार, 3 वाई-फाई राउटर और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 3 कॉपियां जब्त की हैं। नगद 1.95 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button