क्वारंटाइन सेंटर में जहरीले कीड़े का आतंक, कई लोगों को बनाया शिकार

राजनांदगाव जिले के अंबागढ़ चौकी में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना संदिग्धों और प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में क्वारेंटाइन किया जा रहा है। पर नजर आ रही तस्वीर कुछ और ही दास्तान कह रही है। संदिग्धों और प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और प्रशासन उदासीन रवैया बनाये हुवे है।

मामला अंबागढ़ चौकी का है जहां क्वारंटाइन सेंटर में जहरीले कीड़े के काटने से हड़कंप मच गया। बता दें कि घटना मानपुर विकासखंड के बोडेगाव ग्राम पंचायत की है, जहां क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किये गये एक प्रवासी मजदूर एवं शिक्षक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने से पूरे शरीर में सूजन हो गई।

कहा जा रहा है कि इस बात की सूचना सरपंच, जिम्मेदार अधिकारियों और स्वास्थ्य अमले को दो दिन पहले दे दी गई है लेकिन अब तक को कोई झांकने तक क्वायरंटाईन सेंटर में नहीं आया है। मजदूरों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button