Amethi Shocker: खेत में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर, तेल लूटने डिब्बे, बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचे ग्रामीण; देखें VIDEO

Amethi Refined Oil Tanker Overturned: यूपी के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव के पास सोमवार को रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया. हादसे में टैंकर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. टैंकर पलटते ही आसपास के ग्रामीण हाथों में डिब्बे, बाल्टियां और बोतलें लेकर मौके पर पहुंच गए और खेत में बहे रिफाइंड ऑयल को भरने में जुट गए. देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और तेल भरने की होड़ मच गई.

पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग तेल भरकर निकल चुके थे. हादसे की जांच की जा रही है और टैंकर हटाने की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढें: Amethi Road Accident: अमेठी में पिकअप वाहन के पलटने से एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

खेत में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर



img

amethi-shocker-a-tanker-full-of-refined-oil-overturned-in-a-field-villagers-arrived-with-cans-buckets-and-bottles-to-loot-the-oil




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button