गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर खालसा

रायपुर। GRAND NEWS: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व का उत्सव छत्तीसगढ़ सहित देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, बाल विकास आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, राजीवलोचन महाराज, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, कुलदीप कौर होरा, गुरबीर सिंह होरा, समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा, जी एस भांबरा, सोनिया सचदेव, गुरराज सचदेव, कांग्रेस नेता हरमीत होरा, पार्षद अमर गिदवानी समेत अनेक भाजपा और कांग्रेस नेता सहित गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी और सिख समाज के लोग शामिल हुए। गुरुचरण सिंह होरा ने कीर्तन दरबार में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की।

इस दौरान ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन में गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कर्म और धर्म को जीवन का आधार बनाया तथा समाज को एकता और सद्भावना का संदेश दिया। गुरु साहिब के विचार आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। होरा ने प्रकाश पर्व पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।











Source link





