नॅान के पूर्व एमडी के ठिकानों पर ईओडब्लू की दबिश

रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित नॅान घोटाला मामले में आज राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने नॅान के पूर्व एमडी तथा वर्तमान में कांकेर में उप लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ चिंतामणि चंद्राकर के रायपुर समेत कई ठिकानों पर छापे मारे। छापों की कार्रवाई अभी जारी है और विभाग ने काफी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं।

चिंतामणि चंद्राकर पूर्व की भाजपा सरकार में नॅान के एमडी रहे हैं। तात्कालीन कांग्रेस की सरकार आने के बाद उनका कांकेर तबादला किया गया था। ईओडब्लू ने आज रायपुर स्थित उनके आवास से छापेमारी की शुरूआत की तथा भिलाई समेत बैंगलोर व कांकेर के कार्यालय में छापेमारी की गई। विभाग के मुताबिक चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायतें पाई गई थीं। इन ठिकानों से काफी मात्रा में दस्तावेज टीम ने बरामद किए हैं। शाम तक ईओडब्लू इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। विभाग ने दावा किया है कि छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों से उनके पास अवैध संपत्ति होने के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button