रायगढ़ा के पास रेलवे ट्रैक बहा..एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द
ओडिसा के रायगढ़ा स्टेशन के पास आंबाडोला रेलवे ट्रैक के बह जाने से ओडिसा की ओर जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के चलते आंबाडोला के पास ट्रैक पूरी तरह बह गई है।
विशाखापटनम के पास स्थित आंबाडोला के पास रेलवे ट्रैक भारी बारिश के चलते पूरी तरह बह गया। रेलवे के मुताबिक बारिश अभी भी लगातार जारी है जिसके चलते मरम्मत का कार्य भी प्रभावित हुआ है। इधर रेलवे ट्रैक के बह जाने के चलते ओडिसा, टिटलागढ़ और कोरापुट की तरफ जाने वाली एक दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनों को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है।



