अनियंत्रित पिकअप 100 मीटर खाई में गिरी, तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

Big Accident : मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में रविवार तड़के एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। लंबाथाच-कल्हणी सड़क पर सुबह करीब 4 बजे सिलीबागी से लंबाथाच की ओर जा रही पिकअप एचपी 65-5148 बुनालीधार के बड़े मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में सवार चार युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। मृतकों की पहचान हार्दिक ठाकुर 19 वर्ष, सुनील कुमार 17 वर्ष और ईशान ठाकुर 18 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं 18 वर्षीय कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक सराज क्षेत्र के केलोधार और आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक इतनी सुबह किस कारण से यात्रा कर रहे थे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button