#Social

अमृतसर बस स्टैंड पर निगम की बसों में की तोडफ़ोड़


Bilaspur. बिलासपुर। हिमाचल में खालिस्तानी समर्थकों के झंडे उतारने पर मचा बवाल अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब राज्य के खरड़ में एचआरटीसी की बसों पर पथराव की घटना के बाद अब अमृतसर में बस स्टैंड पर खड़ी बसों में शरारती तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि बस स्टंैड अमृतसर में निगम की छह बसें खड़ी थी जिनमें एक बस बिलासपुर डिपो की भी शामिल है। पिछली रात खड़ी की गई बसों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। इस मसले पर आगामी कार्रवाई के लिए निगम प्रबंधन की ओर से पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधक को स्पॉट पर भेजा गया है। बिलासपुर डिपो के डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि बिलासपुर-अमृतसर रूट पर रवाना हुई बस के शीशे तोड़ दिए गए हैं। शरारती तत्वों ने न केवल शीशे तोड़े बल्कि बस के फ्रंट पर पंजाबी भाषा में कुछ लिखा भी

गया है।

पिछली शाम बस स्टैंड पर बस को खड़ा करने के बाद ड्राईवर और कंडक्टर रेस्टरूम में चले गए थे। जब वापस आकर देखा तो बस का अगला शीशा टूटा हुआ पाया गया। वहां पर खड़ी हिमाचल के विभिन्न डिपुओं की बसों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कुल छह बसों के शीशे तोड़े गए हैं। ्घटना को लेकर प्रबंधन को अवगत करवाया गया है जिस पर प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पठानकोट को स्पॉट विजिट के लिए भेजा गया है और इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई जा रही है। इस घटना का कड़ा विरोध किया जा रहा है जिसके तहत पिछले दिनों खरड़ में शरारती तत्वों द्वारा निगम की बसों पर पथराव किया गया। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तारियां भी हुई हैं। निगम प्रबंधन ने बिलासपुर डिपो के डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल के साथ ही अन्य डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधकों को तैनात किया था। उधर, घटना का पता चलते ही पठानकोट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को अमृतसर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button