अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की दी सलाह

America Warn Citizens: वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचने की सलाह जारी की है। यह चेतावनी पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद दी गई है, जिसके चलते भारत के कई शहर हाई अलर्ट पर हैं। विदेश विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले और हिंसक अशांति का खतरा बना हुआ है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा न करें, सिवाय पूर्वी लद्दाख और इसकी राजधानी लेह के।


America Warn Citizens:
विदेश विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव के कारण यह क्षेत्र और संवेदनशील हो जाता है। भारत सरकार ने भी विदेशी पर्यटकों को एलओसी के नजदीकी कुछ क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा रखी है। इसके अलावा, अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों की जम्मू-कश्मीर यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button