अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई

धमतरी : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर शाम नगरी विकासखंड के गट्टासिल्ली स्थित एस.के. फूड्स राइस मिल में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

– Advertisement –

Ad image

राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का परीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान दर्ज स्टॉक की तुलना में 269 क्विंटल धान अतिरिक्त पाया गया, जिसे खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की गंभीर अनियमितता माना गया।

मौके पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त दल ने 20,976 क्विंटल धान एवं 605 क्विंटल चावल जब्त किया। जब्त सामग्री को नियमानुसार मिल प्रतिनिधि के सुपुर्द करते हुए एस.के. फूड्स राइस मिल को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के हितों की रक्षा एवं समर्थन मूल्य प्रणाली की विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की सतत निगरानी से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button