अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस-खनिज

अभनपुर । CG NEWS: रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गोबरा नवापारा के ग्राम दुलना में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन पर पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं के इस्तेमाल वाले अस्थायी मार्ग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन और जेसीबी की मदद से रेत परिवहन के लिए बनाए गए रास्ते को तोड़कर गहरे गड्ढे कर दिए गए, ताकि दोबारा अवैध परिवहन न हो सके।

जानकारी के अनुसार, रायपुर और धमतरी जिले की सीमा से लगे होने का फायदा उठाकर रेत तस्कर पिछले कई महीनों से यहां अवैध उत्खनन कर रहे थे। शिकायतों के बाद रायपुर खनिज विभाग और गोबरा नवापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी था, जिससे नदी और आसपास के इलाकों को भी नुकसान पहुंच रहा था। फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button