आरंग में विकास कार्यों को मिली गति,

आरंग। CG NEWS: नगर पालिका परिषद आरंग क्षेत्र में अधोसंरचना मद और जिला खनिज न्यास (DMF) मद के सहयोग से विकास कार्यों का सिलसिला तेजी से जारी है। इसी क्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 06 (कस्तूरबा वार्ड) को दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं, जिनका विधिवत भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया।

वार्ड में कुल 15.63 लाख रुपये की लागत से दो विकास कार्य संपन्न कराए जाएंगे। इसमें शास्त्री चौक के समीप आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 01 के निर्माण के लिए 11.69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, लोधीपारा स्कूल परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा हेतु 3.94 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन किया गया।

– Advertisement –

Ad image

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड पार्षद खुशबू राकेश शर्मा, पार्षद नरेंद्र लोधी, वीरेंद्र (गोलू) कंडरा, एल्डरमेन निर्मला साहू, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, शिवसेना नेता केशव वैष्णव, मंटोरा चंद्राकर, गणेश यादव, राजा साहू, प्रधान पाठक लोचन प्रसाद साहू, संध्या चंद्राकर, कविता चंद्राकर, मीना दीवार, लीलावती पटेल, योगिता बरिहा, प्रेमनारायण साहू, प्रतीक शर्मा, जसप्रीत कौर, रुक्मणी साहू, आभा घाटगे तथा कामिनी शर्मा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button