#Social

इंस्टाग्राम पर प्यार, पति-बच्चों को छोड़ महिला फरार


Market. मंडी। कहते हैं इश्क एक ऐसी बीमारी है, जिसके आगे किसी का बस नहीं चलता। इस बीमारी के आगे अपने खून के रिश्ते भी पलभर में पराए हो जाते हैं। आधुनिक दुनिया के दौर में लोग सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। बस कुछ दिन चैटिंग और फोन पर बात करते ही प्यार का इजहार कर रहे है। ऐसा ही एक वाक्या पहले भी आ चुका हैं, जहां पाकिस्तान से सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के पास भारत आ गई। अब ऐसा ही मामला मंडी की पंडोह चौक ी के अंतर्गत पेश आया है। क्षेत्र क ी रहने वाली दो बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर बिलासपुर के एक व्यक्ति से प्यार हो गया और वह बच्चों को छोडक़र प्रेमी के साथ बिलासपुर फरार हो गई। दोनों की पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और उसके बाद फोन पर बात होने लगी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और बच्चों को छोडक़र महिला प्रेमी संग भागने को

तैयार हो गई।

पति जब घर पर वापस लौटा तो पत्नी को घर पर न पाकर चौकी में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचा। बाद में पता चला कि पत्नी अपने इंस्टाग्राम के प्रमी संग फरार हो गई है। महिला के मायका पक्ष ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी। पति का कहना है कि उसे पत्नी से कोई शिकायत नहीं हैं। वह बस उसके पास रहे। एसडीएम के आदेशों पर पंडोह चौकी की पुलिस टीम बुधवार को पति के साथ उसे वापस लाने के लिए बिलासपुर पंहुची और उसे मंडी लाया गया है। पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि बुधवार को एसडीएम के आदेशों पर महिला को बिलासपुर से मंडी लाया गया है, जिसके बाद उसे परिवार के साथ घर भेज दिया है। पिछले कुछ महीनों में ऐसे छह मामलों में महिलाओं की घर वापसी करवाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button