#Social

इकबाल मिर्ची पर ED का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति कुर्क


जो संपत्ति जब्त की गई हैं, उसमें मुंबई के पट्ठे बापूराव मार्ग दिल्ली दरबार होटल के सामने का प्लॉट नंबर 998 शामिल है. यह प्रॉपर्टी मुंबई के खेतवाड़ी गिरगांव में स्थित है. ईडी ने जो प्रॉपर्टी कब्जे में ली हैं, उनकी कीमत करोड़ों में है. बताया जा रहा है कि संपत्ति को तीसरे पक्ष को ट्रांसफर करने की कोशिश की गई थी, ताकि ED के एक्शन से बचा जा सके.

बता दें कि इकबाल मिर्ची और दूसरे आरोपियों के खिलाफ IPC, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. इसके आधार पर ही पीएमएलए के तहत जांच शुरू की गई थी. दरअसल, अस्सी और नब्बे के दशक में इकबाल मिर्ची दाउद इब्राहिम के साथ देश में ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामानों की तस्करी करने वाले शीर्ष तस्करों में से एक था. उसने तस्करी से जुड़ी गतिविधियों के कारण काफी संपत्ति अर्जित की थी. वह अपने प्रतिद्वंद्वियों और कुछ अन्य व्यापारियों की हत्याओं में भी शामिल था. वह अस्सी के दशक में यूएई भाग गया था और फिर ब्रिटेन भाग गया लेकिन उसने अपनी तस्करी की गतिविधियां जारी रखीं थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button