इस बार छत्तीसगढ़ का बजट बनाएगा नया रिकॉर्ड, मंत्र

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कल दोपहर 12.30 बजे 2025- 26 का बजट पेश किया जाना है। इस बार के बजट को लेकर नए रिकार्ड बनाने की उम्मीद है। आशंका है कि इस बार का छत्तीसगढ़ का बजट दो लाख करोड़ को क्रॉस कर सकता है।

 

– Advertisement –

Ad image

बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट से एक दिन पूर्व मीडिया से बातचीत में इशारा भी किया कि छत्तीसगढ़ में जिस तेज रफ्तार से विकास कार्य हो रहे हैं, उससे निश्चित तौर पर बजट का साइज पिछले साल से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के जीडीपी से छत्तीसगढ़ की जीडीपी एक फीसदी अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

कलेक्टर के बाद राजनीति का सफर

 

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूर्व आईएएस रहे हैं। वे रायपुर कलेक्टर से वीआरएस लेकर 2018 में राजनीति में कूदे थे। इस समय वे वित्त के साथ आवास पर्यावरण, जीएसटी और पंजीयन विभागों का दायित्व संभाल रहे हैं।

 

मुकेश बंसल के साथ मिलकर बनाया गया बजट

 

छत्तीसगढ़ के वित्त सचिव मुकेश बंसल ओपी चौधरी के बैचमेट हैं। दोनों 2005 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रहे हैं। मुकेश को पोर्टफोलियो भी ओपी चौधरी की तरह हाई है। उनके पास वित्त के अलावा जीएससटी, सामान्य प्रशासन के साथ सीएम सचिवालय भी है। ओपी चौधरी ने जब पिछले साल बजट पेश किया था, तब अंकित आनंद वित्त सचिव थे। इस बार मुकेश बंसल सिकरेट्री फायनेंस हैं। ओपी और मुकेश आईएएस के समय गहरे मित्र रहे हैं। ओपी के सियासत में आने के बाद भी दोनों के रिश्तों में कोई कमी नहीं हुई। मुकेश केंद्र में ज्वाइंट सिकरेट्री फायनेंस रहे। वहीं विष्णुदेव सरकार ने उन्हें राज्य में काम करने के लिए दिल्ली से बुला लिया।

 

3 महीनों से बजट पर चल रहा काम

 

छत्तीसगढ़ का बजट-2025 पहले से कैसे अलग हो, इसके लिए ओपी चौधरी और मुकेश बंसल पिछले तीन महीने से काम कर रहे थे। विकास आम आदमी तक कैसे पहुंचे, बजट में क्या प्रावधान किया जाए, इसके लिए विषय विशेषज्ञों से भी बात की गई।

 

ओपी और मुकेश के पास और कई विभागों की जिम्मेदारियां हैं। ओपी को अपनी सियासत भी करनी है, सो दोनों दिन में अपना काम करते और फिर आधी रात के बाद तक बजट पर मंथन चलता था।

 

इन मुद्दों पर विशेष फोकस

 

बजट में इंडस्ट्री, पर्यटन और सर्विस सेक्टर पर खास फोकस किया जा सकता है। इंडस्ट्री और पर्यटन बढ़ने पर सर्विस सेक्टर में काफी ग्रोथ आएगा। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार सर्विस सेक्टर में पिछले साल 10 परसेंट से भी अधिक का ग्रोथ मिला है। जाहिर है, जिस राज्य का सर्विस सेक्टर जितना मजबूत होता है, वहां उसी के अनुरूप रोजगार भी बढ़ता है।

 

बस्तर में टूरित्म बढ़ाने बजट में नई घोषणाएं की जा सकती है। यह इसलिए भी जरूरी प्रतीत हो रहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर पर काफी फोकस है।

 

महिलाओं के लिए पहले से महतारी वंदन योजना चल रही है। इस पर हर महीने करीब 800 करोड़ रुपए का व्यय हो रहा। इसलिए बजट में महिलाओं के लिए कोई खास रहने की उम्मीद नहीं है। मगर छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।

 

जशपुर को बड़ी सौगातों की उम्मीद

 

छत्तीसगढ़ बनने के बाद 24 साल में बार्डर जिला जशपुर उपेक्षित रहा है। मगर अब चूकि वहां से विष्णुदेव साय राज्य के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जशपुर पर बजट में खास फोकस रहने की संभावना है। कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोलने पर सहमति बन चुकी है। इसके लिए राशि की घोषणा हो सकती है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button