एकतरफा प्यार में सनकी आशिक बना हैवान…इलाके में खलबली

ग्रेटर नोएडा: हाल में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना बीटा-2 क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीटा-2 पार्क के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे 27 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. इलाके में रहने वाले लोग स्तब्ध रह गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी और 30 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी युवती के सनकी आशिक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने एकतरफा प्यार में कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती दीपा की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी

मंगलवार शाम को ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर पर हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद उसे दबोचकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है . आरोपी की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव जैत वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई . आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, अवैध तमंचा, दो कारतूस और चोरी की बरामद की गई है .

आपको बता दें कि कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती का शव सोमवार को बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के एक पार्क के बाहर कार के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था . वह रविवार सुबह घर से ड्यूटी पर निकली थी, अगले दिन सुबह किराए के मकान से कुछ दूरी पर खड़ी कार के नीचे उसका शव मिला. परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था .

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी . इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे नोएडा कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था . पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तत्काल छह विशेष टीमों का गठन किया गया . इन टीमों की निगरानी एसीपी सार्थक सेगर व एसीपी हेमंत उपाध्याय कर रहे थे . जबकि थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार ने पूरे ऑपरेशन की लीड संभाली . सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और आखिरकार उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया . आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार 11 जनवरी की रात ई-ब्लॉक बीटा-1 क्षेत्र में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद उसका शव सेक्टर क्षेत्र में फेंक दिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना पुलिस, ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई थी . प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती पर एक युवक लंबे समय से दोस्ती और रिश्ते का दबाव बना रहा था. युवती द्वारा इनकार किए जाने से वह बुरी तरह सनकी हो गया और एकतरफा प्यार में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया था . सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव जैत वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई .

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताा कि मंगलवार शाम को सूचना मिली कि आरोपी ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा है . पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया . लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया . जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा . मौके पर ही उसे काबू में ले लिया गया . जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे . आरोपी युवती से जबरन दोस्ती करना चाहता था और उस पर लगातार दबाव बना रहा था . युवती द्वारा बार-बार मना करने और उससे दूरी बनाए रखने के कारण वह मानसिक रूप से कुंठित हो गया . इसी सनक में उसने मौका पाकर युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की .

फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने, पुलिस पर फायरिंग और चोरी की बाइक रखने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है . पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी पहले से किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा तो नहीं रहा है और उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया .


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button