एक बार फिर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए हरमीत

रायपुर। राजधानी रायपुर में शहरी और गैर-शहरी जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में अग्रणी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मण्डल का चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के अनुसार विधिवत संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर हरमीत सिंह होरा पुनः निर्वाचित हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमीत सिंह होरा लगातार 7वीं बार अध्यक्ष बने हैं। संचालक मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना अध्यक्ष चुना और इस कार्यकाल के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने भी हरमीत सिंह होरा को पुन: अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

हरमीत सिंह होरा ने कहा कि वे बैंक के माध्यम से समाज के जरूरतमंदों को और बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

 

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button