#Social

एनसीसी कैडेट्स को किया सिलेक्ट


Una. ऊना। एसएसआरवीएम ऊना में एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। विद्यालय की एनसीसी इकाई अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। यह इकाई न केवल विद्यालय के भीतर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाती है, बल्कि छात्रों में भारतीय सेना में अधिकारी बनने की भावना और समर्पण भी जगाती है। इस वर्ष कुल 53 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 24 योग्य छात्रों का

चयन किया गया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ये युवा कैडेट्स अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यही विद्यार्थी विद्यालय और राष्ट्र का गौरव बनेंगे। चयन प्रक्रिया का संचालन भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारियों सुबेदार सतीश कुमार, हवलदार सुरेश और हवलदार प्रभु के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इनकी उपस्थिति ने इस चयन को और अधिक प्रेरणादायी और गरिमामय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button