#Social

एनसीसी विंग के इंतजार में 32 शिक्षण संस्थान


Bilaspur. बिलासपुर। प्रदेश के कई शैक्षणिक संस्थान एनसीसी विंग का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन इन शैक्षणिक संस्थानों को अभी तक एनसीसी विंग का तोहफा नहीं मिल पाया है। इसमें सरकारी, निजी स्तर के शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। प्रदेश में 32 शैक्षणिक संस्थान ऐसे हैं, जिन्होंने एनसीसी विंग अपने शैक्षणिक संस्थान में शुरू करने की इच्छा जताई है। इन शैक्षणिक संस्थानों का इंतजार लंबा बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी विंग के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन के जज्बे को लेकर एनसीसी विंग शुरू किए गए हैं। अधिकारियों की मानें, तो एनसीसी कैडेट्स में 40 फीसदी कोटा महिला एनसीसी कैडेट्स के लिए निर्धारित किया

गया है।

स्थानीय एनसीसी अधिकारियों के पास आवेदन आने के बाद यह आवेदन चंडीगढ़ डायरेक्टरेट के साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को जाता है। इसके बाद ही अंतिम स्वीकृति मिलती है। हिमाचल प्रदेश में एनसीसी नेवल के 10 यूनिट हैं। इन यूनिट के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उधर, सज्जन कुमार, कमाडिंग ऑफिसर कमांडर एचपी वन नेवल यूनिट बिलासपुर ने बताया कि प्रदेश भर के कई शैक्षणिक संस्थानों ने एनसीसी विंग के लिए अपना आवेदन किया हुआ है। इन आवेदनों को उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। उच्च अधिकारियों की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button