ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी टक्कर, देखें VIDEO

एक्सीडेंट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस की कार टोयोटा वेलफायर के पीछे एमएसआरटीसी की बस नजर आ रही है। एक्ट्रेस के गार्ड पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मामले को संभालने के बाद गाड़ी को वहां से रवाना कर दिया गया।
पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें एक्ट्रेस की कार एक लाल बस के आगे नजर आ रही है और सड़क पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा है। हालांकि कार को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 25 मार्च को सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद के कार एक्सीडेंट की खबर भी सामने आई थी। जब मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पत्नी के बारे में अपडेट देते हुए
सोनू सूद ने कहा था, “वो अभी ठीक हैं, ये एक चमत्कार है कि वो बिना हानि के बच निकलीं, ओम साई राम।”




