#Social
ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिये ठगी, गिरोह का भंडाफोड़

Jalaun. जालौन। जालौन देश के कई राज्यों में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का जालौन पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। साइबर व कोतवाली पुलिस ने एक घर मे छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम, एटीएम, चैक बुक, लैपटॉप, पासबुक व नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी यूपी, एमपी व राजस्थान के निवासी हैं। जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस सभागार कक्ष में बताया कि क्रिक बज, फेयरप्ले, लोटस आदि एप की आईडी बनाकर लिंक लोगों को भेज देते थे। जिसे क्रोम में ओपन करने पर गेम खिलाते थे। फिर पैसे डबल करने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे और उनके संग ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। लोगों को वह लोन दिलाने का लालच देकर फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनसे ठगी करते थे।
वहीं जिन राज्यों के शहरों में उनके खिलाफ मामले दर्ज होते थे, वे ठिकाने बदल देते थे। गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत दांगी पुत्र चन्दन सिंह दांगी निवासी सूर्यनगर कॉलौनी, दतिया म0प्र0, कपिल सेन पुत्र सुशील सेन निवासी मुहल्ला ज्योतिनगर, हंसारी, झांसी उ0प्र0,दीपक बघेल उर्फ दीपू पुत्र राजेन्द्र सिंह बघेल नि० राजघाट कोतवाली दतिया म०प्र, उपहार श्रीवास्तव पुत्र सुभाषचन्द्र नि०ग्राम ललखुरिया थाना करहल जिला मैनपुरी,सुनील जादौन पुत्र अमित जादौन निवासी शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा आगरा,हर्ष गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी ए-
ब्लाक शास्त्री पुरम थाना सिकंदरा आगरा,धर्मेन्द्र सिंह जादैन पुत्र श्री सत्यप्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी बनिया गली ग्राम घाटौली तहसील-रूपवास जिला भरतपुर (राजस्थान पर देश के कई राज्यो में ठगी के मामले दर्ज हैं। जिसके बाद उन्होंने अपना ठिकाना जालौन कस्बे के एक किराए के मकान को बनाया था। जालौन की साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायतें मिलीं जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जालौन कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर उक्त मकान में छापेमारी की और आरोपियों को दबोच लिया।




