‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसा कदम केवल प्रधानमंत्री मोदी ही उठा सकते हैं: सीएम नायब सिंह सैनी

'ऑपरेशन सिंदूर' जैसा कदम केवल प्रधानमंत्री मोदी ही उठा सकते हैं: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 21 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का कदम कोई उठा सकता है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं. मैंने उनसे मुलाकात कर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब देश में आतंकवादी हमले होते थे, तो कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगर कोई देश पर आतंकी हमला करने की जुर्रत करता है, तो उसे हमारी सेना की तरफ से माकूल जवाब दिया जाता है. यही नहीं, जिन जगहों पर आतंकवादियों का जन्म होता है, हम उस जगह का ही सर्वनाश करते हैं, ताकि आगे कोई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटा सके.

मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों इस हमले को लेकर देशवासियों में गुस्सा था. सभी लोग चाहते थे कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं. इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समय-समय पर आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं. यह भी पढ़ें : इरेडा ने जेनसोल से 729 करोड़ रुपये की वसूली के लिए डीआरटी दिल्ली से संपर्क साधा

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि जब उरी हमला हुआ था, तो हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर घुसकर आतंकवादियों को माकूल जवाब दिया. इसके बाद जब पुलवामा में हमला हुआ, तो हमारे सैनिकों ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तानी को मुंहतोड़ जवाब दिया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है. हम आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर अब छोड़ने वाले नहीं हैं. अगर कोई हमारे देश की गरिमा पर प्रहार करेगा, तो उसे इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब समय आ चुका है कि आतंकवाद की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाए, जिसे अब मिला दिया गया है. जहां से आतंकवादियों का जन्म होता था, वहीं पर हमने हमला बोला. यही प्रधानमंत्री मोदी का 56 इंच का सीना है.



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button