करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने मौदहापारा थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी है। थाने के बाहर समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान थाने के बाहर 1 ASP, 2 CSP और 5 थानों के टीआई समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने के मामले में पुलिसकर्मियों के घर में घुसने की धमकी दी थी, जिसके बाद मौदहापारा थाने में FIR दर्ज की गई थी। ये FIR पुरानी बस्ती के पूर्व थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने दर्ज कराई है।

– Advertisement –

Ad image

मौदहापारा थाने में FIR दर्ज

शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया। जिसके बाद मौदहापारा पुलिस ने BNS की धाराओं में 15 नवंबर को FIR दर्ज कर की थी। वहीं FIR के बाद राज शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर धमकी दी है।

– Advertisement –

Ad image

बता दें कि वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है। 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे कोई भी हो।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button