कर्ज उतारने शराब भट्ठी लूटने पहुंचे नकाबपोश,

बिलासपुर। CG CRIME NEWS: बिलासपुर के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई लूट की वारदात का मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कर्ज के बोझ से निकलने के लिए शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की साजिश रची थी।

वारदात के लिए गैस कटर, ग्राइंडर मशीन, छेनी और चाकू समेत कई सामान जुटाए गए थे। 3 अगस्त की सुबह करीब साढ़े तीन बजे चार नकाबपोश आरोपी शराब दुकान पहुंचे और वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर एक सुरक्षाकर्मी के सिर और हाथ पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर लॉकर काटने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी लॉकर नहीं टूट सका।

– Advertisement –

Ad image

नकदी तक पहुंचने में नाकाम रहने के बाद आरोपियों ने दुकान के काउंटर से शराब की बोतलें उठाईं और सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन के साथ CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस और ACCU की टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों पर कर्ज था और उससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने शराब दुकान में रखी रकम लूटने की योजना बनाई थी। मामले में अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी, दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी और धारदार चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के मुताबिक वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बनाई गई लूट की इस साजिश में आरोपियों ने लॉकर काटकर बड़ी रकम उड़ाने की तैयारी की थी, लेकिन लॉकर नहीं टूटने के कारण वे नकदी लेकर नहीं जा सके। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button