कवर्धा में 2 लोगों की मौत, घायलों का MLA ने जाना हालचाल

कवर्धा। जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे पर MLA बोहरा ने कहा, कवर्धा के सरोदा डैम पलानी पाट के पास पिकअप वाहन माजदा पलटने से उसमें सवार लोगों के घायल होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही हादसे में घायलों व उनके परिवारजनों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके उचित उपचार और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

मैं इस दुखद हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button