#Social
कालाअंब की केमिकल फैक्टरी में आग

Nahan.�
नाहन।�जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ओगली में स्थित केमिकल फैक्टरी में भीषण अग्निकांड होने से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह आग फैक्टरी के गोदाम के इंधन सेक्शन में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया। आग की सूचना मिलते ही कालाअंब फायर चौकी से टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाहन से भी एक अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाया गया। करीब दस घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने दो फायर टेंडर और दो जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण आग बुझाना काफी
चुनौतीपूर्ण रहा।

लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि आग पराली से शुरू हुई थी और यह तेजी से ब्वायलर की ओर बढ़ रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी से मिट्टी खोदकर दीवार बनाई गई, जिससे आग ब्वायलर तक नहीं पहुंच सकी। यदि ऐसा होता तो पूरी फैक्टरी जलकर राख हो सकती थी। आग में फैक्टरी के स्टोर में रखी पराली और सारा ईंधन जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फैक्टरी को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई। इस ऑपरेशन में कालाअंब फायर चौकी से विकास, शिवपाल, कुलदीप सिंह, मनजीत, अरुण तथा नाहन से लीडिंग फायरमैन रोशन अली, तपेंद्र तोमर, नीरज व कंवर सिंह शामिल रहे।