#Social

किराए के मकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार


Baddi. बद्दी। बद्दी पुलिस ने किराए के मकान में हुई चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के हवाले से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी बरामद की है। शिकायतकर्ता रोहित पुत्र हंसराज निवासी घुमारली हमीरपुर (वर्तमान वर्धमान चौक बद्दी में किराएदार) ने आठ अप्रैल को पुलिस थाना बद्दी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके कमरे का ताला तोडक़र कान के छुमके, तीन सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायले और 12,080 रुपए नकद चोरी

कर लिए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार और संदीप कुमार दोनों निवासी जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से कान के झुमके, एक मंगलसूत्र और दो चांदी की पायले बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके हवाले से चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button