#Social

कूड़े को लेकर शुरू हुए विवाद ने लिया भयानक रूप


Uttarakhand News: गंदगी को लेकर हुए मामूली विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में एक किशोरी और तीन महिलाएं झुलस गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कटहेड़ा में एक किशोरी अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान, पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने कूड़ा उनके घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर दी। इस पर विवाद की स्थिति बन गई।
इस बीच, कूड़ा फेंकने का आरोप लगाने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से एक किशोरी व तीन महिलाएं झुलस गईं। आसपास के लोगों ने झुलसे लोगों को मंगलौर के सीएचसी में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button