#Social
कृषिमंत्री नेताम से पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू की सौजन्य भेंट

Raipur. रायपुर। आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री राम विचार नेताम से पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में किसानों की समृद्धि के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने कृषि क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों, नवाचारों और किसानों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।




