#Social

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले राज्यमंत्री तोखन साहू


रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ाने के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से बिलासपुर और मुंगेली जिलों में खेल अधोसंरचना को उन्नत करने की आवश्यकता पर चर्चा की। बता दें कि मंत्री तोखन साहू ने बैठक के दौरान स्थानीय युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी

भावना को प्रेरित करने के लिए खेल अवसंरचना में निवेश के महत्व पर जोर दिया। मंत्री तोखन साहू ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री मंडाविया को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने बिलासपुर और मुंगेली जिलों में खेल सुविधाओं के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर प्रकाश डाला था। मंत्री तोखन साहू ने बताया कि खेल के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button