#Social
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी महुआ किया नष्ट

Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 8 जून 2025 को कोतरारोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवापारा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम को तत्काल रवाना किया। टीम जब मौके पर पहुंची तो गांव के बाहरी हिस्से में करीब ढाई सौ से तीन सौ बोरियों में रखा गया कच्चा महुआ पास बरामद हुआ।




