क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए छत्तीसगढ़ के शनि देव धाम में हवन यज्ञ का आयोजन

रायपुर।  : एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत के जीत की कामना लिए राजनांदगांव शहर के रानी सागर के समीप स्थित शनि देव धाम में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । इस दौरान क्रिकेट प्रेमी, देश प्रेमी लोग शामिल हुए और हवन में आहुति देकर भारतीय टीम के विजय की कामना की थी।

शनि धाम में ढोल, तासे बजाकर भारतीय क्रिकेट टीम को को शहर के लोगों ने अपनी जीत के लिए शुभकामनाएं दी। तो वही मंदिर परिसर में हवन का आयोजन करते हुए पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए कामना की गई । मंदिर समिति के संस्थापक राकेश ठाकुर ने कहा कि आज भारत के लिए सुपर संडे है और यह आज पाकिस्तान के लिए काफी दुखद होगा । पाकिस्तान भारत से हमेशा पीटता रहा है । चाहे वह युद्ध का मैदान हो या खेल का मैदान । नवरात्रि शक्ति का पर्व है आज भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की शक्ति के लिए हवन यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के इस रण में वह पाकिस्तान को परास्त करें और भारत की जीत का परचम लहराएं।

– Advertisement –

Ad image

शनि देव धाम में उपस्थित लोगों ने हवन यज्ञ में भारत की जीत की कामना करते हुए आहुति डाली । इस दौरान महिलाओं की भी उपस्थित रही। वही इस अवसर पर उपस्थित बच्चों ने ढोल बजाकर भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं। इस दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पाकिस्तान की हार और भारत की जीत के नारे लगाए गए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button