#Social

खराब मौसम के चलते मिंजर मेले के समापन पर नहीं पहुंच पाए मुख्यमंत्री


चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चौपर खराब मौसम के चलते दिल्ली से चंबा के लिए उड़ान नहीं भर पाया। इसके चलते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा हलके का दो दिवसीय दौरा रद्द हो गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु का चंबा दौरा रद्द होने के चलते मिंजर मेला की शोभायात्रा की अगवाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का दो दिवसीय चंबा प्रवास का कार्यक्रम जारी हुआ था। इसके तहत मुख्यमंत्री ने रविवार दोपहर बाद चौपर के जरिए चंबा पहुंचना था, जहां मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के समापन मौके पर निकाली जाने वाले शोभायात्रा की अगवाई करनी थी।
इसके साथ ही रात्रि में मुख्यमंत्री सुक्खू ने ने मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी शिरकत करनी थी। इसके अलावा सोमवार को मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के बाद करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करने थे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री की चंबा से वापसी होनी थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला रविवार सवेरे से ही अलर्ट मोड पर था। दोपहर बाद तक मुख्यमंत्री सुक्खू के चंबा पहुंचने के इंतजार में परिधि गृह में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही, मगर इसी बीच मुख्यमंत्री सुक्खू का चंबा दौरा खराब मौसम की भेंट चढऩे की सूचना पहुंच गई। मुख्यमंत्री के चंबा न पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने मेले के समापन की रस्में अदा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button