खूंखार नक्सली बारसे देवा का सरेंडर

सुकमा। Barse Deva Surrendered नए साल की शुरुआत में लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष नक्सली हिड़मा के करीबी और पीएलजीए कमांडर बारसे देवा ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बारसे देवा पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारसे देवा ने हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। उसके आत्मसमर्पण की सूचना एक दिन पहले ही मिल गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं।

Barse Deva Surrendered बारसे देवा को नक्सली संगठन के भीतर एक अहम रणनीतिक चेहरा माना जाता था। हिड़मा के एनकाउंटर के बाद उसे पीएलजीए का कमांडर बनाया गया था। इसके बाद से वह संगठन की सैन्य गतिविधियों और हथियारों की सप्लाई में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

देवा नक्सलियों की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली बटालियन नंबर-1 का कमांडर था। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में इस बटालियन का खासा प्रभाव रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उसके सरेंडर से नक्सल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचेगा।

 

– Advertisement –

Ad image

14 Naxalites killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

 

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button