गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा,

पाण्डुका। CG BREAKING NEWS: गरियाबंद जिले के पाण्डुका क्षेत्र स्थित गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रायपुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की वॉटरफॉल में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक युवक दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों में हड़कंप मच गया।

– Advertisement –

Ad image

साथियों ने तत्काल घटना की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही गरियाबंद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

फिलहाल रेस्क्यू टीम युवक को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे की पूरी जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

– Advertisement –

Ad image

खबर पर अपडेट जारी है…


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button