#Social
गायत्री महामंत्र के साथ Swaha की ध्वनी से गूंज उठा 21 कुण्डीय यज्ञ मण्डप विभिन्न संस्कारों का निःशुल्क आयोजन
Raipurरायपुर:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में रायपुर के बोरियाखुर्द में 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन प्रातः काल वेदिय पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ के प्रांरभ होते ही पूरा यज्ञ मण्डप गायत्री मंत्र एवं स्वाहा-स्वाहा की ध्वनी से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुजनों द्वारा पूरे भक्तिभाव से वैदिक महामंत्र-गायत्री मंत्र, महामृत्यंजय मंत्र, सूर्य मंत्र से जन कल्याण विश्व कल्याण व राष्ट्र जागरण के लिये सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना के साथ यज्ञदेव में शाकल्य की आहुतियां समर्पित की गई। यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कारों का निःशुल्क आयोजन किया गया, जिसमें 04 महिलाओं का पुंसवन, 3 शिशुओं का नामकरण, 02 बच्चों का विद्यारंभ, 02 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 02 का जन्मदिवस संस्कार किया गया।
इस दौरान कुछ लोगों ने गुरुदीक्षा व मंत्रदीक्षा भी ली। यज्ञ के उपरांत भोजन प्रसाद का वितरण हुआ।




