#Social

गैंगरेप: जबरन शराब पिलाई फिर नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सीसीटीवी कैमरे की जांच


आगरा: आगरा के मेहताब बाग (एत्मादुद्दौला) के पास रविवार की रात एक किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार की घटना हुई। आरोपियों की संख्या तीन थी। किशोरी उन्हें पहले से जानती है। उसकी बस्ती में रहते हैं। आरोप है कि बहाने से लेकर गए थे। जबरन शराब पिलाई उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा लिख लिया है। आरोपित हिरासत में हैं। जांच चल रही है।
इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला डीपी तिवारी ने बताया कि रात करीब पौने ग्यारह बजे एक किशोरी अपने माता-पिता और भाई के साथ थाने पर आई। किशोरी ने बताया कि बस्ती के आलोक, पियूष व दिनेश उसे बहाने से ऑटो में मेहताब बाग की तरफ लेकर गए थे। रास्ते में जबरन उसे शराब पिलाई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक सुनसान स्थान पर ऑटो रोका। तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया। पीड़िता को तत्काल मेडिकल के लिए भेजा गया। मुकदमा लिखा गया। मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई। पीड़िता कई बार अपने बयान बदल चुकी है। सोमवार को पुलिस उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। जिस समय की किशोरी घटना बता रही है उस समय आरोपित कहां थे। यह सर्विलांस से पता किया जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एक टीम आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है। उन्होंने जो बयान दिए हैं उसमें कितनी सच्चाई है यह पता कर रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। साक्ष्यों ने घटना का समर्थन किया तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button