#Social

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, एक्शन में पुलिस


Gautam Gambhir death threat: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनको जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि गंभीर को धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई. जहां किसी शख्स ने सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You. गंभीर ने इस ईमेल की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है. शुरुआती जांच के अनुसार ये धमकी- ISIS कश्मीर की ओर से दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है. इसके लिए सायबर सेल की टीम ईमेल को ट्रैक करने की कोश‍िश कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के जर‍िए मामले की जांच सघनता से कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा.
वहीं गौतम गंभीर के कार्यालय की ओर इस मामले में जानकरी दी गई कि गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में FIR दर्ज करने की शिकायत की. इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button