#Social
गौवंश तस्करी और खाल कारोबार के काले खेल का बड़ा खुलासा, आरंग क्षेत्र बना इसका अवैध गढ़

Raipur. रायपुर। राज्य सरकार द्वारा गौवंश की तस्करी और गौहत्या पर रोक लगाने के लिए बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इन निर्देशों का पालन जमीनी स्तर पर होता नजर नहीं आ रहा। ताजा मामला राजधानी रायपुर के समीप आरंग क्षेत्र का है, जहां खुलेआम गौवंश के खाल और हड्डियों का संग्रह किया जा रहा है और उन्हें खालबाड़ों तक पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण को उजागर करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,
इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है। जिसमें स्पष्ट रूप से यह दावा किया गया है कि इस खाल के कारोबार की आड़ में जिंदा गायों की हत्या कर मांस की तस्करी की जा रही है। वीडियो में आरंग क्षेत्र में फैली गायों की लाशें, खाल निकालने की प्रक्रिया और आस-पास फैली बदबू को लेकर लोगों का गुस्सा साफ नजर आता है।




