घर के कमरे में लटका मिला 17 वर्षीय छात्र

एसईसीएल डीएवी के 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। CG NEWS: कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

सुसाइड नोट में छात्र ने मरने के बाद अपनी लाश मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button