चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, स्कूटी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स, इलाके में हाई अलर्ट

Blast in Chandigarh: नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-37 स्थित बीजेपी (Bharatiya Janata Party) कार्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट एक स्कूटी में हुआ, जो दफ्तर के बाहर खड़ी थी। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


Blast in Chandigarh: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी और आईजी भी शामिल हैं, ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और भाजपा कार्यालय के भीतर भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।


Blast in Chandigarh: पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। स्कूटी किसकी थी और धमाके की असली वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button