#Social
चार चक्का लूटने के मामले में Surguja Police ने त्वरित कारवाई करते हुऐ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sarguja: सरगुजा पुलिस ने चार चक्का वाहन लूटने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है,पीड़ित प्रयागराज से बस्तर जा रहा था इस दौरान आरोपी के द्वारा वाहन की चाबी छीन कर वाहन लेकर फरार हो गया था, दरअसल बस्तर जिले के भानपुरी में रहने वाले पूनम दास 25 जनवरी की रात अपनी चार चक्का वाहन से प्रयागराज कुम्भ से अंबिकापुर होते हुए अपने घर लौट रहें थे इसी दौरान उनकी कार का अंबिकापुर के गांधीचौक पर दूसरी वाहन से टक्कर हो गई थी जिसपर दोनों वाहन चालक आपस में बात कर रहें थे, इसी दौरान मौक़े पर पहुचे एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पीड़ित से मारपीट कर वाहन की चाभी लूट वाहन और वाहन में रखें मोबाइल को लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद पीड़ित पूनम दास ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्जा कराया था |




